पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शास्त्री नगर का युवक ट्रेन से कटा

शास्त्री नगर का युवक ट्रेन से कटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| रीकोके पास स्थित रेलवे फाटक नंबर 38 पर शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से शास्त्री नगर निवासी 30 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र छिद्दा सिंह की मौत हो गई।

उद्योग नगर थाना पुलिस के अनुसार घटना की रिपोर्ट उसके भाई बाबूलाल ने थाने में दर्ज कराई है। जिसने बताया कि गोविंद सिंह रोजाना की तरह पीपा फैक्ट्री में मजदूरी के लिए जा रहा था, तभी उसकी आगरा की ओर से आई ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का आरबीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।