उत्पादन कम होने से गुड़ के भाव बढ़े
जयपुर|उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में धुंध छाने से गुड़ के उत्पादन में कमी आई है। धुंध के कारण क्रैशरों पर गन्ने की आवक घट गई है। इसे देखते हुए दो दिन के अंतराल में गुड़ 50 से 75 रुपए प्रति क्विंटल महंगा हो गया है। महालक्ष्मी एंड कंपनी के मुरारीलाल अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकी निकलने से सूरजपोल मंडी में मंगलवार को गुड़ की सभी किस्मों में मजबूती का रुख रहा। ढ़ैया गुड़ थोक में 2350 से 2500 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इसी प्रकार पतासी गुड़ के भाव 2525 से 2700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। एनसीडैक्स पर भी स्टॉकिस्टों की मांग निकलने से गुड़ दिसंबर अनुबंध 6 रुपए उछलकर 950 रुपए प्रति 40 किलो पर बंद हुआ।
थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे:- चीनी 2970 से 3200 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। गुड़ : ढैया 2350 से 2500, खुरपा 2350 से 2400, पतासी 2525 से 2700, रसकट 2200 से 2350 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड।
पशु आहार : सरसों खल प्लांट 2050, ग्वाला 1625, समृद्धि 1500, समृद्धि गोल्ड 1550 रुपए|