- Hindi News
- भारत पाक चाहें तो कश्मीर मुद्दे पर मदद को तैयार हूं : बान की मून
भारत-पाक चाहें तो कश्मीर मुद्दे पर मदद को तैयार हूं : बान की मून
संयुक्त राष्ट्र | संयुक्तराष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि अगर भारत और पाकिस्तान चाहें तो वे कश्मीर मुद्दा हल करने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए दोनों देशों से बातचीत शुरू करने का भी आग्रह किया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर का मसला बातचीत से ही सुलझ सकता है। मैं फिर दोनों देशों से आग्रह करता हूं कि वे बातचीत शुरू करें। विश्वास बहाली के मुद्दे तय करें। ताकि कश्मीर समस्या का हल निकल सके। बातचीत में कश्मीरियों को भी शामिल किया जाए।’ मून ने कहा, ‘संघर्ष विराम उल्लंघन के मामले में वे फिलहाल दोनों देशों के अधिकारियों के संपर्क में हैं।’ पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में आरोप लगाया है कि भारत संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।
इससे उसके नागरिकों की भी मौत हो रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने बान की मून को पत्र लिखकर दखल देने की मांग की थी।