- Hindi News
- अमेरिका : तीन घरों से टकराया विमान, छह लोगों की मौत
अमेरिका : तीन घरों से टकराया विमान, छह लोगों की मौत
अन्नापोलिस. अमेरिकाके मेरीलैंड प्रांत में एक निजी छोटा विमान तीन घरों से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक नवजात बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से तीन विमान सवार थे। विमान का पायलट भी मारा गया। इसने 2010 में इसी हवाई अड्डे के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त किया था। दो इंजन वाला यह छोटा विमान था। यह वॉशिंगटन के उपनगर गैथर्सबर्ग में मोंटगुमरी काउंटी एयरपार्क से महज डेढ़ किलोमीटर दूर मकानों पर गिर गया। यह विमान उत्तरी कैरोलाइना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर माइकल रोसेनबर्ग के नाम पर रजिस्टर्ड था। सोमवार को हुए इस हादसे में रोसेनबर्ग की भी मौत हो गई। एक बचावकर्मी ने एक महिला मैरी गेमेल और उनके बेटे कोल (3) एवं नवजात डेवन का शव घर की दूसरी मंजिल पर मिला। विमान का मुख्य हिस्सा दूसरे घर के पीछे मिला। उसका पिछला हिस्सा उस घर के आगे के दरवाजे से टकराया। उसके बाद विमान की एक विंग तीसरे घर पर गिरी, जहां ज्यादातर नुकसान आग की वजह से हुआ।