पंचायत चुनाव के लिए अिधकारी नियुक्त
भरतपुर. आगामीपंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत विभिन्न कार्यों के सुचारू ,समयबद्ध व्यवस्थित संपादन के लिए प्रभारी एवं सहप्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओपी जैन संपूर्ण निर्वाचन कार्य का समन्वय, पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग के साथ ही निर्वाचन लेखा संबंधी कार्यों के प्रभारी अधिकारी रहेंगे। इसी प्रकार पंचायती राज चुनावों में जिला परिषद नामांकन से संबंधित समस्त कार्यों में रिटर्निंग अधिकारी (जिला कलेक्टर) की सहायता के लिए राजस्व अपील अधिकारी प्रभारी अधिकारी देवानंद माथुर एवं महिला बाल विकास की उपनिदेशक मीनाक्षी मीणा सहप्रभारी अधिकारी होंगी। मतदान मतगणना दलों के गठन मतदान दलों की व्यवस्थित रवानगी के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ,चुनाव पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ के प्रभारी सार्वजनिक निर्माण के वरिष्ठ लेखाधिकारी, सामान्य व्यवस्थाओं मतदान सामग्री संग्रहण प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी सचिव नगर विकास न्यास, वाहन अधिग्रहण आवंटन के उपखण्ड अधिकारी भरतपुर, अभ्यर्थियों के निर्वाचन लेखों की मानिटरिंग जांच के प्रभारी संयुक्त निदेशक स्थानीय निधि अंकेक्षण, मतदान मतगणना दलों आदि के प्रशिक्षण के प्रभारी उपमहानिरीक्षक पंजीयन मुद्रांक रहेंगे। इसी प्रकार डाक मतपत्र प्रभारी क्षेत्रीय शासन के उपनिदेशक, मतपत्र मुद्रण मतपेटी संग्रहण प्रभारी कोषाधिकारी , एरिया सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्ति के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर, रूट चार्ट सेक्टर निर्धारण के लिए उपखण्ड अधिकारी भरतपुर, मतदान सामग्री भण्डार के लिए जिला रसद अधिकारी, नियंत्रण कक्ष के लिए जिला सहकारी उपभोक्ता भण्डार के महा प्रबन्धक ,सांख्यिकी सूचनाओं के संकलन संप्रेषण के लिए उपनिदेशक सांख्यिकी विभाग, मीडिया प्रकोष्ठ के सहायक निदेशक सूचना एवं जन संपर्क, आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर, ईवीएम प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी रजिस्ट्रार महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय को बनाया गया है।