महामंत्री बनाने पर शर्मा का स्वागत
भरतपुर. राजस्थानपशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का जिला महामंत्री चुने जाने पर संघ के पदाधिकारियों ने अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर विभाग संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक अग्रवाल, उपनिदेशक डॉ. नगेश चौधरी, डॉ. गजेंद्र सिंह चाहर, डॉ. इन्द्रजीत सिंह, आदि मौजूद थे। इसी प्रकार लक्ष्मी नगर विकास समिति की ओर से राजेन्द्र शर्मा का संयुक्त महासंघ का महामंत्री चुने जाने पर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष बच्चू सिंह सोलंकी, लीलाराम सिंह, मुकेश ठाकुर, मनीष शर्मा, प्रीतम शर्मा आदि मौजूद थे।