7 लोगों को आर्थिक सहायता स्वीकृत
भरतपुर. गतदिनों घटित विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतक सात लोगों के वारिसों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन लाख 50 हजार रुपए की सहायता स्वीकृत कर भुगतान के आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर रवि जैन ने बताया नगर तहसील के ग्राम झीतरेड़ी निवासी अजरूद्धीन, कुम्हेर तहसील के चक सितारा निवासी आकाश बघेल हलवाई मोहल्ला कुम्हेर के गौरव सैनी, स्थानीय सेढ़ का मढ़ निवासी कविता उर्फ पूनम चौैहान , चक दारापुर निवासी जवाहर सिंह कुशवाहा ,भरतपुर तहसील के ग्राम नगला अभयराम निवासी मंगलसिंह जाटव एवं पहाड़ी तहसील के ग्राम बोडोली डहर निवासी जगमोहन गुर्जर की मृत्यु हो जाने पर प्रत्येक मृतक के परिवार को 50-50 हजार रूपये की सहायता स्वीकृत की गई है