- Hindi News
- सेवर रोड पर धूल मिट्टी जमा होने से लोग परेशान
सेवर रोड पर धूल-मिट्टी जमा होने से लोग परेशान
हीरादासचौराहा से सेवर बाइपास तक मुख्य सड़क पर दोनों ओर करीब चार-चार फीट धूल मिट्टी जमा है। इसके चलते राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस संबंध में जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला निर्माण कमेटी के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने नगर निगम के महापोर शिव सिंह भोंट को पत्र लिखकर सड़क पर जमा धूल मिट्टी की सफाई कराने की मांग की है। पत्र में बताया कि सेवर रोड पर दोनों ओर जमा धूल मिट्टी से मुख्य सड़क संकरी हो गई है। भारी वाहनों के गुजरते समय धूल के गुबार उठते हैं, इसके कारण पैदल दुपहिया वाहन चालकों के अलावा सड़क के दोनों ओर बैठे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व में भी नगर निगम को पत्र लिखकर सड़क की सफाई करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या की ओर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण आमजन परेशानी झेलने को मजबूर है।