पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केबल वाला पहुंचाएगा आपके घर ‘ऑन डिमांड\' ब्रॉडबैंड

केबल वाला पहुंचाएगा आपके घर ‘ऑन डिमांड\' ब्रॉडबैंड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल्द ही आपके पड़ोस का केबल वाला आपके घर ‘ऑन डिमांड\\\' ब्रॉडबैंड पहुंचाएगा। दूरसंचार मंत्रालय को उम्मीद है कि योजना क्रियान्वित होने पर तेज स्पीड ब्रॉडबैंड 200-300 रु. प्रति माह पर लोगों को 24 घंटे सुलभ हो सकता है। इसके लिए दुनिया की लगभग आधा दर्जन कंपनियों ने दूरसंचार मंत्रालय के साथ प्रारंभिक स्तर की बातचीत कर ली है। ये कंपनियां सरकार से लाइसेंस लेंगी और केबल वाले उनके डिस्ट्रिब्यूटर-डीलर की तरह उपभोक्ता के घर ब्रॉडबैंड पहुंचाने का कार्य करेंगे। मंत्रालय नेशनल ऑप्टिकल फाइबर योजना के माध्यम से देश के सभी गांव तक ब्रॉडबैंड पहुंचाना चाहता है। ऐसे में वह शहरों में निजी कंपनियों को भी अवसर देना चाहता है। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भास्कर से कहा कि डिजीटल इंडिया के तहत सभी नागरिकों को सरकार तक सीधे पहुंच देना चाहते हैं। हम 8 फरवरी को वाराणसी के घाटों पर वाई-फाई देने की योजना को भी शुरू कर रहे हैं।