आज 6 घंटे बिजली बंद रहेगी
भरतपुर| भूमिगतबिजली केबल डालने के कार्य के चलते रविवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 11 केवी चांदपोल गेट फीडर तिलक नगर फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता बीएल गुप्ता ने बताया इन क्षेत्रों में नमक कटरा, नसिया जी जैन मंदिर, चांद पोल गेट, तिलक नगर कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों की ओवरहैड बिजली लाइन उतारकर उपभोक्ताओं को भूमिगत कनेक्शन दिए जाएंगे।