नेता दिनभर बयान देते रहे, जनता वोट
तमाम आरोप प्रत्यारोप के बीच शनिवार को दिल्ली का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। जिस रफ्तार से सियासतदारों के बीच जुबानी जंग तेज होती गई, उसी रफ्तार से वोटिंग भी। भाजपा की शाजिया आैर नूपुर ने ‘आप’ पर बदसलूकी- हाथापाई का आरोप मढ़ा तो वहीं आप ने भाजपा पर पैसे और शराब बांटने का।
प्रियंका को उनके पति के साथ देख एक पुलिसकर्मी उनका तस्वीर लेने से खुद को नहीं रोक पाई।
शीला दीक्षित ने वोटिंग के बाद सड़क से कचरा हटाकर डस्टबिन में डाला।
किरण बेदी ने मालवीय नगर के एक बूथ पर मतदान किया। इसके बाद दौड़ते-दौड़ते कार पर चढ़ गईं। वहां पर एक समर्थक को चूम लिया।
^आप 300 रुपए देकर वोट खरीद रही है। महिलाओं को धमकाया जा रहा है। लोगों को सच्चाई जानने दीजिए। किरणबेदी, भाजपा सीएम उम्मीदवार
^बेदीपदयात्रा कर चुनाव मांग रही हैं। जमकर पैसा और शराब बांटी जा रही है। दिल्लीवासी इन लोगों को वोट दें। अरविंदकेजरीवाल, आप संयोजक
^कांग्रेस कठिन दौर से गुजर रही है। पार्टी हर बार संकटों से बाहर निकली है। चुनाव में आप अहम प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी है। प्रियंकागांधी, कांग्रेस
नई दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर इतनी ज्यादा भीड़ हुई कि वहां पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। पुरुषों की कतार में भी ऐसी हालत थी।
पीछे के गेट से निकले अरविंद
केजरीवालदक्षिणी दिल्ली के एक बूथ पर मतदान करने पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया। लोगों ने बालकनी और छत से उनका अभिवादन किया। इस दौरान सुरक्षा दस्ते को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वोट डालने के बाद भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा दस्ते ने उन्हें पिछले गेट से बाहर निकाला।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015