- Hindi News
- दुकानों के आगे से बैंचें हटाईं, कर्मचारियों से भिड़े व्यापारी
दुकानों के आगे से बैंचें हटाईं, कर्मचारियों से भिड़े व्यापारी
करौली | नगरपरिषद की ओर से शहर में अस्थायी अतिक्रमण प्रतिबंधित थैलियों के खिलाफ अभियान दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। वहीं सदर बाजार में दुकानों के आगे रखी बेंचों को नगर परिषद के कर्मचारी उठा कर ले जाने लगे तो दुकानदार अड़ गए। इससे कर्मचारियों से विवाद हो गया और दुकानदारों ने दुकानें रख विरोध जताया। नगर परिषद की ओर से अंतिम दिन में शुक्रवार से प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इसके साथ ही नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों ने दुकानों के आगे रखी बेंचों को हटाकर दुबारा नहीं रखने की चेतावनी दी। इसके बाद भी शनिवार को सदर बाजार में कई दुकानों के आगे बैंचें रख ली गईं। जब दस्ता बेंचों को जब्त करने लगा तो दुकानदार दस्ते के कर्मचारियों से भिड़ गए।