पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. कोटनीस की 93 वर्षीय बहन से मिले जिनपिंग

डॉ. कोटनीस की 93 वर्षीय बहन से मिले जिनपिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. कोटनीस की 93 वर्षीय बहन से मिले जिनपिंग

चीनीराष्ट्रपति जिनपिंग ने शुक्रवार को डॉ. द्वारकानाथ कोटनीस की 93 वर्षीय बहन मनोरमा से मुलाकात की। मनोरमा को मुंबई से विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। जब 1937 में चीन-जापान युद्ध हुआ तो चीन के आग्रह पर भारत से डॉक्टरों का मिशन भेजा गया था। डॉ. कोटनीस ने उस मिशन का नेतृत्व किया था। चीनी लोगों का इलाज करने के दौरान 32 साल की उम्र में ही डाॅ. कोटनीस का निधन हो गया था।

मोदीको अपने पैतृक नगर आने का न्यौता

जिनपिंगने मोदी को उनके पैतृक नगर शियान में आने का न्यौता दिया है। भारत में 16 साल बिताने के बाद चीनी यात्री ह्वेन सांग ने शियान में ही अपने जीवन के आखिरी साल बिताए थे।