स्कूल बस पलटी, दो की मौत
बांसीके पास शुक्रवार सुबह खेत से अचानक सड़क पर आए ट्रैक्टर से टकराने के बाद एक स्कूल बस सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में एक छात्रा सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि घायल नौ छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इनमें से छह बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई तथा तीन को भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल एक छात्रा को उपचार के लिए जयपुर रैफर किया गया है।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे की है। नदबई क्षेत्र के गांव चैनपुरा से एक स्कूली बस बच्चों को लेकर उच्चैन रोड स्थित गांव भोंट के निकट ओम शिक्षण संस्थान ले जा रही थी। तभी बांसी-खेड़ली गड़ासिया रोड स्थित बांसी गगवाना के बीच खेत जोतने के बाद एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को अचानक सड़क पर ले आया। ट्रैक्टर की स्कूली बस से साइड से टक्कर हो गई। इसके बाद चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और चालक के नियंत्रण खो देने से बस पलटकर सड़क किनारे पलट गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण आए और बस को सीधा करके उसमें फंसे बच्चों को निकाला।
सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चैनपुरा नदबई निवासी 15 वर्षीया पूनम पुत्री बवली उर्फ श्यामसुंदर को मृत घोषित कर दिया। बस में सवार चैनपुरा निवासी 35 वर्षीय मोहन पुत्र किरोड़ी के अलावा 15 वर्षीया संगीता पुत्री जगदीश, 14 वर्षीया शुचि पुत्री हरिराम शर्मा, 8 वर्षीय भूरा पुत्र दिनेश को उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां मोहन को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर घायल संगीता को जयपुर रैफर कर दिया। बाकी मामूली रूप से घायल 8 वर्षीय ईशू, 10 वर्षीय गौरव, 11 वर्षीय मिताल, 7 वर्षीय ओम, 16 वर्षीय राहुल 6 वर्षीय युवराज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की रिपोर्ट चैनपुरा निवासी रामेश्वर उर्फ राजू पुत्र जगन्नाथ ने सेवर थाना में दर्ज कराई है। शेषपेज|13 पर
जिसमें11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीया भतीजी पूनम पुत्री श्यामसुंदर बस में सवार मोहन की मौत बेटे मोहित का चोटग्रस्त होना बताया है, जो कि रोजाना उसी बस से जाते थे। उन्होंने चालक के तेज लापरवाही से लहराते हुए चलाकर ले जाने के कारण बस का दुर्घटनाग्रस्त होना बताया है।
एक ही गांव के थे सभी बच्चे
बसमें सभी बच्चे गांव चैनपुरा के ही थे। सभी रोज सुबह उसी बस से स्कूले जाते थे। बस