- Hindi News
- कुश्ती में 30 जिलों के 240 बच्चे दिखाएंगे दमखम
कुश्ती में 30 जिलों के 240 बच्चे दिखाएंगे दमखम
प्रदेश भर के खिलाड़ियों का भरतपुर में संगम
59वीं राज्य स्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालयी 17 19 वर्ष छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय नवीन सिटी के संयोजन में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष शिव सिंह भोंट थे जबकि लुपिन के अधिशाषी निदेशक सीताराम गुप्ता ने खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण कराई।
समारोह में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा रामस्वरूप मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम बिजेंद्र सिंह कौंतेय, निदेशालय पर्यवेक्षक राममूर्ति शर्मा, वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा मनोज कुमार शर्मा, मुख्य निर्णायक अनिल गुप्ता, बाबू सिंह कोच, मास्टर आदित्येन्द्र माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार, रमसा प्रभारी बृषभान सिंह, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका संतोष देशवार, एसबीके गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य ममता भारद्वाज विशिष्ट अतिथि रहीं। प्रतियोगिता संयोजक रेनू कौंतेय ने बताया कि प्रतियोगिता में 28 जिलों की 56 टीमें भाग ले रही हैं, टीमों में 17 वर्ष में 28 और 19 वर्ष में 28 टीमों की कुल 280 छात्राएं बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी। इस मौके पर सीमा शर्मा के निर्देशन में एबीके स्कूल की छात्राओं ने चक दे इंडिया गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया तथा नीलम बंसल के नेतृत्व में नवीन सिटी स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान एवं लोकगीत चमचम चमके चुंदरी बंजारा रे पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में पंकज चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रकाशित क्रीड़ा प्रतियोगिता स्मारिका का विमोचन भी किया गया। संचालन व्याख्याता राकेश कुमार मिश्र, डा. रमेश इंदौलिया मानसिंह ने किया।
मेजबान भरतपुर की टीम प्रथम चक्र में प्रतियोगिता से बाहर
राजकीयनवीन सिटी माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार से कम्पनी बाग के इंडोर बैडमिंटन कोर्ट में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। इस छह दिवसीय प्रतियोगिता में प्रथम दिन 17 एवं 19 वर्षीय वर्ग में टीम स्पर्धाएं आयोजित हुई। प्रथम दिन आयोजित हुए सभी मैच एकतरफा रहे। स्पर्धाओं में मेजबान भरतपुर की टीम प्रथम चक्र में ही पराजित होकर प्रतियोगिता से ब