पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज बिजली यहां बंद रहेगी

आज बिजली यहां बंद रहेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. 220केवी जीएसएस और 132 केवी जीएसएस पर रखरखाव के चलते शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता जसराम मीणा ने बताया कि 220 केवी जीएसएस के पावर ट्रांसफार्मर का वार्षिक रखरखाव के चलते 33 केवी घना एवं सैंथरा फीडर से जुड़े 33/11 केवी सब स्टेशनों के सभी फीडरों की विद्युत सप्लाई सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। इसी प्रकार सहायक अभियंता बीएस शर्मा ने बताया कि 132 केवी जीएसएस मोतीझील पर रखरखाव के चलते शनिवार सुबह 9 से 11 बजे तक 11 केवी सिटी फीडर और सिमको फीडर बंद रहेंगे, जिसके कारण रेलवे स्टेशन बजरिया, गिर्राज कालोनी, गांधी नगर, एकता विहार, अर्जुन नगर, कैलाशपुरी, रेलवे स्टेशन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।