पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला ने कराई दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट

महिला ने कराई दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. विजयहनुमान मंदिर के पास शुक्रवार शाम को एक दुकानदार उसके लड़के के खिलाफ एक महिला ने अटलबंध थाना में मारपीट बेइज्ज्त कर सोने का लॉकेट लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार सुभाष नगर निवासी जगवती प|ी मोहन सिंह ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दुकान पर ब्लाउज का अस्तर रह गया था। जिसे वह लेने आई तो दुकान मालिक रविकांत उसके लड़के अभिषेक ने अस्तर नहीं होने की बात कहकर धक्का मुक्की की और लज्जाभंग करने की नियत से ब्लाउज फाड़ कर बेअदब कर दिया। इसके साथ ही गले के मंगलसूत्र को तोड़कर उसका सोने के लॉकेट ले लिया।