- Hindi News
- घर में घुस महिला का मुंह बांध लूटे 30 तोले सोने के जेवर
घर में घुस महिला का मुंह बांध लूटे 30 तोले सोने के जेवर
श्रीगंगानगर। जवाहरनगरमें रविवार को दिनदिहाड़े मेडिकल स्टोर संचालक के घर पर एक महिला के मुंह पर कपड़ा बांधकर दो युवकों ने 30 तोला सोने के जेवर आठ हजार रुपए लूट लिए।
घटना के समय घर में केवल दो महिलाएं थी। घर में पहले से घुसे हुए लुटेरों ने मौका देखकर महिला के मुंह पर कपड़ा बांधा फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर घर की अलमारियां खंगालीं। घर में मौजूद दूसरी महिला बीमार होने के कारण अन्य कमरे में सो रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर जवाहरनगर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची एएसपी राशि डोगरा ने लोगों से पूछताछ की। सेक्टर 2 स्थित 2 बी निवासी अवतार सिंह टंडन मेडिकल स्टोर संचालक हैं। बेटा रिंकू टंडन घर में ही इलेक्ट्रिक का काम करता है और छोटा बेटा बबलू टंडन पंजाब एंड सिंध बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर है।