- Hindi News
- नकाबपोशों ने तोड़े चार एटीएम दरवाजों के कांच
नकाबपोशों ने तोड़े चार एटीएम दरवाजों के कांच
भीलवाड़ा। शहरकी कॉलोनियों में लगे एटीएम चौकीदारों के अभाव में आए दिन चोर-लुटेरों और शरारती तत्वों के निशाने बन रहे हैं। बीती रात नकाबपोश शरारती तत्वों ने प्रताप नगर थाना सर्किल में अलग-अलग स्थानों पर चार एटीएम पर लगे दरवाजों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस गश्ती दल को वारदात का पता रात में ही चल गया, जबकि बैंक प्रबंधन को रविवार सुबह जानकारी मिली। इस संबंध में फिलहाल कोई रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की है। बैंक पुलिस के अनुसार, बाइक सवार नकाबपोश अज्ञात युवकों ने शनिवार रात 11 से 11.30 बजे के बीच इन चार वारदातों को अंजाम दिया।