अब स्वर्णनगरी में होगा पर्यटकों का धमाल
स्वर्णनगरीमें आगामी दिनों में अलग ही नजारे नजर आएंगे। 21 से लेकर 31 दिसंबर तक यहां सैलानियों का धमाल होगा। इस दौरान शहर में 40 से 50 हजार सैलानियों के आने की संभावना है। सीजन के इसी पीक टाइम को भुनाने के लिए पर्यटन व्यवसायी आतुर नजर रहे हैं। हर कोई अलग अलग तरीकों से इंतजाम कर रहा है ताकि अधिक से अधिक सैलानियों को आकर्षित किया जा सका। लगभग सभी होटलों रिसोर्ट में बुकिंग हो रही है। हालांकि इन व्यवसायियों द्वारा कुछ रूम टैंट खाली भी रखे जा रहे हैं ताकि 25 दिसंबर 31 दिसंबर को मौके के अनुसार पैकेज दिया जा सके। पर्यटन व्यवसायियों तैयारियों में जुटे हुए हैं और आकर्षक रूप से अपने होटल रिसोर्ट सजाने में लगे हुए हैं। साथ ही साथ क्रिसमस ईव न्यू ईयर के दिन धमाकेदार आतिशबाजी की भी व्यवस्था हो रही है।
2से 20 हजार तक के पैकेज
इसदौरान शहर की होटलों से लेकर सम खुहड़ी स्थित रिसोर्ट्स में पैकेज की व्यवस्था है। मौके का फायदा उठाने के लिए पर्यटन व्यवसायियों ने पूरी तरह से व्यवस्था कर रखी है। जिसके तहत डांस, डिनर ठहरने का एक साथ पैकेज तैयार किया है। जानकारी के अनुसार 2 हजार से लेकर 20 हजार तक के पैकेज जैसलमेर में उपलब्ध है। स्टार कैटेगरी की होटल्स में यह रेट और भी ज्यादा हो सकते हैं।
तरहतरह के व्यंजन
आगामीसीजन में जैसलमेर शहर में आने वाले सैलानियों को देश विदेश के तरह तरह के फूड उपलब्ध होंगे। खास तौर पर इटालियन, चाइनीज, राजस्थानी के साथ साथ हर जगह के व्यंजन बनाने वाले कुक जैसलमेर रहे हैं। होटल रिसोर्ट संचालकों द्वारा इन्हें विशेष रूप से यहां बुलाया गया है ताकि आगामी दिनों में होने वाली पार्टियों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन सैलानियों को परोसे जा सकें।
हर कोई जुटा तैयारियों में
आगामीपीक सीजन को भुनाने के लिए होटल रिसोर्ट संचालक तैयारियों में जुट गए हैं। नए कार्ड, ब्रोसर छपवाने के साथ ही होटलों रिसोर्ट में चकाचौंध लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। हर कोई बेहतर व्यवस्था करना चाह रहा है। स्टाफ को भी विशेष बंदोबस्त करने के लिए तैनात कर दिया है और साथ ही मैनेजमेंट तैयारी में जुटा हुआ है।
डीजेआतिशबाजी होगी अनूठी
क्रिसमसन्यू ईयर के लिए रिसोर्ट संचालक होटल्स संचालक बाहर से डीजे मंगवा रहे हैं। जिनके साथ बाहरी कलाकारों को भी बुलाया गया है। क्रिसमस ईव न्यू ईयर की रात्रि में शह