जर्जर खंभे से हादसे की आशंका
नगर. कस्बेके वार्ड संख्या 19 स्थित खटीक मोहल्ला में लंबे समय से बिजली खंभा जर्जर अवस्था में खड़ा है। आमजन को इसके गिरने की आशंका है।
बिजली निगम द्वारा जर्जर पोल के स्थान पर कई माह पूर्व नया बिजली का पोल खड़ा तो कर दिया है लेकिन अभी बिजली के तार नए पोल से नहीं बांधे गए हैं। इस संबंध में कई बार निगम अधिकारियों से आग्रह भी किया जा चुका है लेकिन समस्या बरकरार बनी हुई है।
नगर . खटीक मोहल्ला में जर्जर पोल।