साक्षरता स्वयंसेवकों को दिया प्रशिक्षण
रूपवास. ब्लॉकके राप्रावि नौहरदा, रूपवास, शक्करपुर, औडेल गद्दी, इब्राहिमपुर में चल रहे साक्षरता स्वंयसेवकों के प्रशिक्षण शिविरों का शनिवार को समापन हुआ।
ब्लॉक समन्वयक राजवीरसिंह ने बताया कि शिविरों में स्वयंसेवकों को निरक्षरों को किस प्रकार पढाएं, महात्मा गांधी वाचनालय की उपयोगिता, घरेलू हिंसा नागरिकों के अधिकार सहित सुरक्षा एवं जेंडर प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं 2015 में देश से निरक्षरता के कलंक को मिटाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर संदर्भ व्यक्ति निरंजनसिंह राजावत, गीतमसिंह परमार, लक्ष्मीकांत शर्मा, बैजनाथ शर्मा, सुरेश परमार सहित व्यवस्थापक प्रेरक स्वयंसेवक उपस्थित थे।