पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे स्टेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रैन बसेरों में पानी आैर अलाव के इंतजाम नहीं


अलावजलाने के लिए अभी तक किसी भी रैन बसेरे में लकड़ियों की व्यवस्था नहीं की गई है। रैन बसेरों पर कार्यरत चौकीदारों ने बताया कि आए दिन अधिकारी निरीक्षण करने तो आते हैं और सुबह होते ही अलाव भोजन की व्यवस्था कराने के आदेश संबंधित विभाग के अफसरों को देते हैं, लेकिन परिणाम कोई भी सामने नहीं आता है।

भास्कर न्यूज|भरतपुर

सर्दीअब गजब ढा रही है। सर्द हवाएं पसलियों को मानों चीरने को बेताब है। रात काटने को दौड़ रही है। बेसहारा लोगों की रैन काटे नहीं कट रही, क्योंकि ना उनके पास लिहाफ है और अलाव का सहारा। नगर निगम ने तीन स्थानों पर रैन बसेरे तो स्थापित किए हैं, लेकिन इंतजाम बेतरतीब हैं।

कहीं रजाईयों से बदबू रही है तो कहीं कनात से सर्द हवा को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। पीने के पानी और अलाव का भी इंतजाम नहीं है। कलेक्टर रवि जैन ने वीडियो कांफ्रेसिंग की, जिसमें सभी एसडीएम को रैन बसेरो का निरीक्षण कर बेसहारा लोगों के लिए रात्रि में सोने के लिए बिस्तर, भोजन अलाव की व्यवस्था करने को कहा है, किन्तु अभी भी हालत नहीं सुधरें हैं और लोग अभी भी रेलवे स्टेशन पर रात गुजारने में ज्यादा सहूलियत महसूस कर रहे हैं। दैनिक भास्कर ने रविवार रात 10.30 बजे शहर के तीन स्थानों पर स्थापित रैन बसेरों के हालात जाने। पेश है हकीकत...

हीरादास

रात 11 बजे: हीरादासस्थित रैन बसेरे में रजाई गद्दे बदबू से लबरेज थे, किंतु लोगों की मजबूरी थी। दिन भर के थके हारे लोग ऐसे हालात में भी नींद में गाफिल थे। रैन बसेरे में 16 लोग विश्राम करते मिले। यहां भी अलाव को कोई इंतजाम नहीं था। इस कारण रोडवेज बस स्टेंड पर लोग कुकड़ते हुए बसों की बाट जोह रहे थे। पीने के पानी की भी कोई माकूल व्यवस्था नहीं थी।

रात 10.30 बजे: रेलवेस्टेशन के रैन बसेरे में रजाई और गद्दों का तो इंतजाम था, किंतु अलाव और भोजन की व्यवस्था नहीं की गई थी। फलस्वरूप तीन लोग ही यहां विश्राम करते मिले, जबकि पास ही रेलवे स्टेशन पर दो दर्जन से अधिक लोग चादर और शाल के कोनों को दबा कर सर्दी से बचने का जतन कर रहे थे। पास में ही रैन बसेरा होने के बाद भी लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी।

रैन बसेरा िकला

रात 10.30 बजे: किलास्थित रैन बसेरा टाउन हाल के बगल एक रियायतकालीन भवन में संचालित है, जो कि बरामदे में चलाया जा