छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन आज
जैसलमेर. एसबीकेराजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को दोपहर 12.15 बजे किया जाएगा। छात्रसंघ अध्यक्ष श्रवणसिंह सोढ़ा ने बताया कि सोमवार दोपहर 12.15 बजे छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन तथा शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप विधायक छोटूसिंह भाटी, अध्यक्षता पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक किशनसिंह भाटी उपसभापति रमेश जीनगर उपस्थित रहेंगे।