- Hindi News
- जनता आंदोलन समिति की बैठक, एजेंडे पर चर्चा
जनता आंदोलन समिति की बैठक, एजेंडे पर चर्चा
भरतपुर। जनताआंदोलन संचालन समिति की बैठक रविवार को शिवकुमार माथुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर निगम के नवगठित बोर्ड को जनता का एजेंडा प्रस्तुत किए जाने का निर्णय लिया गया। एजेंडे में शहर का ड्रेनेज सिस्टम अतिक्रमण मुक्त कराए जाने, शहर को साफ सुथरा बनाए जाने, सीएफसीडी और सुजान गंगा नहर का जीर्णोद्धार कराए जाने, गांधी पार्क, कम्पनी बाग, फुलवाड़ी, कॉलेज ग्राउंड आदि की हालत में सुधार लाने, सीवर लाइन, अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन डालने से शहर की बिगड़ी सूरत में सुधार लाए जाने पर जोर दिया गया है। बैठक में जनता आंदोलन के संयोजक राघवेन्द्र सिंह, सचिव श्याम गोयल, ओम प्रकाश गुप्ता, चन्द्र पाल मिश्रा, सरदार दलजीत सिंह, राधेश्याम वर्मा, त्रिलोक चंद खुराना, हुकम सिंह, धीरेंद्र गुप्ता, अजय सोनी, चिम्मन, रघुवीर मिस्त्री, मोनू खुराना, सलीम आदि मौजूद रहे।