पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई के प्रति लोगों को जागरुक करें

सफाई के प्रति लोगों को जागरुक करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाई के प्रति लोगों को जागरुक करें

गोवर्धन |मंगलवार कोसांसद हेमा मालिनी ने जतीपुरा पहुंचकर गिर्राज महाराज के मुखारविंद मदिर पहुंचकर गिर्राज महाराज की पूजा अर्चना की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजयुमों के नगर अध्यक्ष हरेकृष्ण सैनी ने गिर्राज महाराज की तस्वीर भेंट की। इस मौके पर सांसद हेमा मालिनी ने सफाई को लेकर लोगों को जागरुक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को केन्द्र सरकार तथा उन तक पहुंचाने के लिए पांचों विधान सभा में मिनी संसद बनाने का फैसला लिया गया है। उन्हाेंने गोवर्धन में सरकारी डिग्री कालेज एवं मेडीकल हेल्थ सेंटर, मिनरल वाटर प्लांट, साफ सुथरा रेलवे स्टेशन,गोवर्धन में सफाई व्यवस्था, अस्पताल आदि बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की सडक़ों पर गंदगी डालने वालों को समझाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्याम सुंदर उपाध्याय ने किया। इस मौके पर हीरासिंह कुंतल, हरेकृष्ण शास्त्री, ज्ञानेन्द्र सिंह राणा, योगेन्द्र राणा, सियाराम शर्मा, हरीओम, केशव मुखिया, विष्णु सैनी, सुशील अग्रवाल, गौरव कौशिक, विवक कुंतल मोनू पंडित, भरत सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, राधेश्याम पुरोहित, सत्तन ठाकुर, बालकृष्ण अग्रवाल, आदि मौजूद थे।