पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूची में गलती की शिकायत

मतदाता सूची में गलती की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. जिलाकांग्रेस कमेटी के सचिव योगेंद्र सिंह डागुर ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मतदाता सूचियों में भारी गलतियां होने की शिकायत की है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर निगम के वार्ड संख्या 8 के विजय नगर, जसवंत नगर, इंदिरा नगर हीरादास के नगला के सैंकड़ों लोगों के नाम वार्ड संख्या सात की सूचियों में जोड़ दिए गए हैं। इसी प्रकार अन्य वार्डों की मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ियां पाई गई हैं। मतदाता सूचियों में वार्ड वासियों के नाम अन्य वार्डों की सूचियों में जोड़े जाने से जहां एक ओर मतदाताओं और पार्षद प्रत्याशियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा वहीं चुनाव में मतदान का प्रतिशत गिरने की संभावनाएं बढ़ेंगी।