- Hindi News
- बालिका से आधी रात काे अपहरण के बाद दुष्कर्म
बालिका से आधी रात काे अपहरण के बाद दुष्कर्म
अटलबंधथाना क्षेत्र के गांव सोनपुरा में सोमवार आधी रात के बाद एक नाबालिग मासूम बालिका का अज्ञात लोगों ने सोते हुए अपहरण कर लिया गया और दुष्कर्म किया।
बालिका मंगलवार तड़के करीब 4 बजे पास के खेत में पड़ी मिली। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सुबह करीब 10 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की। बाद में विधायक विजय बंसल नगर परिषद के पूर्व सभापति शिव सिंह भोंट ने ग्रामीणों का पक्ष एसपी राहुल प्रकाश के समक्ष रखा। थाना प्रभारी नरेंद्र मीणा ने बताया कि गांव सोनपुरा में आठ वर्षीया बालिका अपने परिजनों के साथ घर के आंगन में सो रही थी। सोमवार रात करीब 12 बजे बाद उसका अपहरण कर लिया गया, जिसका सुबह 4 बजे परिजनों को पता चला तो उसकी तलाश की गई। जिस पर बालिका गांव के खेतों में मिली, जिसको बदमाश दुष्कर्म करने के बाद छोड़ गया था।
शेषपेज 13 पर...
बालिकासे आधी रात...
पुलिसग्रामीणों ने बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रालियों में एसपी ऑफिस पहुंचे, जहां आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। तभी वहां विधायक विजय बंसल पहुंच गए और उन्होंने कहा कि यदि जिले की कानून व्यवस्था नहीं सुधरी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए तथा कहा कि मुख्यमंत्री को भी घटना से अवगत करा दिया है।
भरतपुर. एसपी ऑिफस के बाहर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाते विधायक।