पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूची में खामियां: वार्ड की जनसंख्या से ज्यादा हो गए वोटर

मतदाता सूची में खामियां: वार्ड की जनसंख्या से ज्यादा हो गए वोटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डकी जनसंख्या से ज्यादा वोटर हैं और निवासी दूसरे वार्ड के है नाम किसी दूसरे वार्ड में शामिल हैं। नगर निगम चुनाव के लिए जारी की गई मतदाता सूची में ऐसी ढेर सारी गड़बडिय़ां सामने आई है। गफलत का आलम यह है कि वार्ड संख्या 16 और 31 में जनसंख्या से ज्यादा वोटर हो गए हैं। मसलन, वार्ड संख्या 16 में जनसंख्या 4011 है, जबकि वोटर 4352 है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 31 में जनसंख्या 3841 और वोटर 4349 है। इसके अलावा शहर के 30 वार्ड ऐसे हैं, जिनमें दूसरे वार्डों के मतदाताओं में जोड़ दिया गया है। वार्ड संख्या 13 और वार्ड संख्या 33 में तो 1200 से 1500 तक वोटरों का लोचा है। इस कारण आमजन तो परेशान है ही, लेकिन उससे ज्यादा परेशान है, वे पार्षद हैं, जो दूसरी बार चुनाव लड़ने की जुगत में है। क्योंकि उन्हें अब नए मतदाताओं की मनुहार करनी होगी। इसलिए सबसे अधिक शिकायतें पार्षदों की ओर से आई हैं।

कुछ मतदाताओं को दूसरे वार्डों में जुड़ने की शिकायतें मिली हैं। घर-घर जाकर भी सर्वे किया गया है। त्रुटियों को सुधारा जा रहा है। इसके अलावा अन्य दावे और आपत्तियों का निस्तारण 10 अक्टूबर तक किया जाएगा।

-संदेशनायक, एसडीएम

कहां गए 11 हजार वोटर