नहर में मिली लाश की शिनाख्त
नहर में मिली लाश की शिनाख्त
भरतपुर| सुजानगंगा नगर में खिरनी घाट के पास मिली एक अज्ञात युवक की लाश की मंगलवार को शिनाख्त हो गई। कोतवाली थाना के एएसआई रामवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान एसटीसी हाउसिंग बोर्ड निवासी 32 वर्षीय हिमांशु उर्फ हैप्पी पुत्र पूरन सिंह के रूप में हुई है। वह रविवार को घर से निकला था। पुलिस ने आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।