पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मचारियों का प्रदर्शन

मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मचारियों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. बीएसएनएलकर्मचारी यूनियन ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर कृष्णा नगर स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आमसभा कर सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। जिलासचिव बलवीरसिंह ने बताया कि संगठन ने आरएम ग्रुप डी, औद्योगिक मजदूरों आदि कैडर में ठहराव को हल करने, नॉन एक्जीक्यूटिवों के बीच वेतन असमानता खत्म करने, पीएलआई के रूप में एक माह के वेतन का भुगतान करने, एनईपीपी को लागू करने में प्रबंधन द्वारा पैदा की गई परेशानियों को हल करने, अनुकंपा आधारित नियुक्तियां प्राप्त करने में परेशानियों का निराकरण एक वेतनमान लागू करने की मांग की गई है। मांगपत्र में 30 सूत्री मांगों को शामिल किया गया है।

भरतपुर। बीएसएनएल के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी।