- Hindi News
- रेमंड टेलरिंग का प्रशिक्षण जयपुर जोधपुर में
रेमंड टेलरिंग का प्रशिक्षण जयपुर जोधपुर में
भरतपुर. राजस्थानकौशल एवं आजीविका विकास निगम की ओर से बेरोजगार युवक युवतियों को रेमंड टेलरिंग सेंटर के सहयोग से जयपुर जोधपुर में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आवेदन आजीविका विकास निगम 9 कृष्णा नगर से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रशिक्षण की अवधि 3 से 8 माह तक की होगी। प्रशिक्षण के दौरान भोजन आवास निशुल्क रहेगा। जिला प्रबंधक ने बताया कि प्रशिक्षण उपरांत कुशल हुए युवक युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।