पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्थर व्यवसायी पर किया हमला

पत्थर व्यवसायी पर किया हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर. नकाबपोशदो बदमाशों ने शुक्रवार रात लूट की नीयत से मकान के अंदर घुसकर पत्थर व्यवसायी दंपती पर हमला कर घायल कर दिया। कस्बे के पुराना बाइपास रोड निवासी राजेन्द्र वैश्य पत्‍‌नी मधु मकान में सो रहे थे। तभी रात करीब 12.30 बजे दो बदमाश छत पर चढ़कर सीढिय़ों से होकर नीचे मकान में पहुंच गए। यहां उन्होंने राजेन्द्र मधु को बेहोशी की दवा सुंघाकर लात, घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के दौरान दंपती द्वारा बदमाशों का सामना कर लाइट जलाने पर दोनों बदमाश सीढिय़ों के सहारे छत से होकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। दोनों नकाबपोश बदमाश संभवत: लूट की नीयत से मकान के अंदर आए थे, जो पति, पत्‍‌नी के जागने पर हमला कर भाग गए। शनिवार की सुबह घायल दंपति का जगपत सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार कराया गया। पत्थर व्यवसायी राजेन्द्र पुत्र दीनदयाल द्वारा थाने में नशे की दवा सुंघाकर बेहोश मारपीट का मामला दर्ज कराया है।