पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुडला प्रताड़ित कर रहे : डीएसओ बंधी पर पूछा तो आरोप : िवधायक

हुडला प्रताड़ित कर रहे : डीएसओ बंधी पर पूछा तो आरोप : िवधायक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसाके प्रभारी मंत्री अरूण चतुर्वेदी की मौजूदगी में महुआ विधायक ओमप्रकाश हुडला की ओर से जिला रसद अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। दौसा डीएसओ विजय कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख शासन सचिव को पत्र लिखकर महुआ विधायक ओमप्रकाश हुडला द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

पत्र में डीएसओ ने महुआ विधायक की ओर से गत वर्ष 27 अगस्त को भी उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

डीएसओ ने की है शिकायत: सुबोध अग्रवाल

खाद्यएवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल का कहना है कि दौसा डीएसओ ने मेल से एक शिकायत भेजी है। जिसमें महुआ विधायक पर अभद्रता करने का आरोप है। डीएसओ की ओर से पहले भी विधायक के खिलाफ शिकायत मिली थी। मामले की फाइले हमने मंत्री को भेज दी है।

डीएसओ बोले : मानसिक प्रताड़ित, इसलिए लिखा पत्र

दौसाडीएसओ विजय कुमार का कहना है कि मीटिंग मे उन पर विधायक ने गलत आरेाप लगाए। मेरे दृवारा पूर्ण निष्ठा के साथ राजकीय दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। इसके बाद भी विधायक द्वारा अभद्रता करने और गलत आरोप लगाने से मानसिक रूप से प्रताड़ित हूं। जिसके चलते विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री, प्रमुख शासन सचिव को पत्र लिखा है।

सच बात कही तो हंगामा हो गया : िवधायक

विधायकओमप्रकाश हुडला ने कहा कि बैठक में मैने मंथली वसूली और राशन दुकानों की जांच नहीं करने की बात कही थी। सच बात कह तो डीएसओ को मानसिक प्रताड़ना हो गई। डीएसओ ने बैठक में माना था की दुकानों की जांच नहीं की गई। इसके बाद भी डीएसओ ने महुआ के एक डीलर को बहाल कर दिया।

डीएसओ ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि दौसा कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में महुआ विधायक ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। महुआ में महुआ उपखंड अधिकारी की ओर से ही राशन डीलर में प्राधिकार पत्र निलंबन एवं बहाल किए जा रहे हैं। राजस्थान पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच में दोषी पाए जाने पर वार्ड 18 के उचित मूूल्य की दुकान के दुकानदार शंकर को निलंबित किया गया। जो निलंबित है। कलेक्ट्रेट सभागार में महुआ विधायक ने बैठक में मिथ्या आरोप लगाए। मेरे द्वारा महुआ के किसी भी डीलर को बहाल नहीं किया गया है। इससे पहले भी महुआ विधायक ने गत वर्ष 27 अगस्त को अभद्र व्यवहार किया था। 15 सितंबर को विभाग के प्रमुख शासन सचिव को पत्र लिखकर सूचना दी थी। महुआ विधायक की ओर से गलत आरोप लगाकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है।