पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेयजल का यही हाल रहा तो घर घर में होंगे कैंसर रोगी

पेयजल का यही हाल रहा तो घर-घर में होंगे कैंसर रोगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। राज्यमानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एचआर कुड़ी ने कहा है कि जिले के लोगों को पीने के लिए सप्लाई हो रहे पानी की यही हालत रही तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस पानी से घर-घर में लोग डायरिया, लीवर एवं चर्म रोग सहित कैंसर जैसी बीमारी के रोगी बन जाएंगे। यह चिंता उन्होंने कलेक्ट्रेट सभा हाल में आयोजित जन सुनवाई शिविर में जताई। उन्होंने जल संसाधन एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से हर विषय पर सवाल किए तथा उन्हें नशावृत्ति, मिलावट एवं पेंशन लटकाने के मुद्दे पर खरी-खोटी सुनाई।

यादरखें आपको भी रिटायर होना : जनसुनवाई के दौरान कुछ लंबित पेंशन प्रकरणों में फरियादियों के पहुंचने पर कुड़ी ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद जिले में कर्मचारियों से सेवा सत्यापित करवाने का प्रचलन सही नहीं है।