भरतपुर | 13फरवरी को सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक 11 केवी एमईएस फीडर 11 केवी सिमको बैंगन फैक्ट्री फीडर, 11 केवी सिटी फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस कारण एकता विहार कॉलोनी, अर्जुन नगर, स्टेशन बजरिया, गिर्राज कॉलोनी, गांधी नगर, विजय हास्पिटल, हरी आयल मिल, माल गोदाम रोड आदि क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
इसके अलावा अंडर ग्राउंड केबल कार्य के कारण आज विभिन्न फीडरों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। सहायक अभियंता एचटीएम काव्या गौतम ने बताया कि 11 केवी बी नारायण गेट फीडर से संबंधित क्षेत्रों की सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। 11 केवी रणजीत नगर फीडर से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे एवं 11 केवी एसपीएम नगर फीडर से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।
अंडरग्राउंड केबल कार्य के चलते परेशानी