भरतपुर. नगरनिगम की बजट बैठक शुक्रवार दोपहर दो बजे निगम के सभागार में होगी। नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद बोर्ड की यह पहली बैठक होगी इसकी अध्यक्षत नगर निगम के महापौर शिवसिंह भोंट करेंगे।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए बजट पेश किया। अनुमानित बजट करीब 6630.30 (राशि लाखों में) का है। चालू वित्तीय वर्ष में 5702.66 लाख रुपए का बजट था, इसे संशोधित कर 6630.35 लाख किया गया। पिछले बजट पर नजर डालें तो यह कहना आसान है कि शहर के विकास में सड़क, नाली-नाला, पार्क, स्ट्रीट लाइट आदि पर 50 प्रतिशत बजट भी व्यय होने वाला नहीं है।
एक दिन में संभव नहीं बजट पर चर्चा
कितनेही सालों से शहरी सरकार पार्षदों के बीच संभावित बजट की प्रतियां रखकर पारित करा लेती है। लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि इसमें बदलाव की आवश्यकता है। एक दिन में बजट पर चर्चा संभव नहीं है।
शहर के गणमान्य एक्सपर्ट को भी इससे जोड़ना चाहिए। राजस्थान के कई नगर निगम क्षेत्रों में नई पहल करते हुए बजट बैठक को दो-तीन दिन चलाने का निर्णय किया है। इसमें पहले दिन शहर के गणमान्य नागरिकों से राय ली जाएगी। इसके बाद पार्षदों फिर अधिकारियों की राय लेने के बाद निर्णय किया जाएगा। ऐसा ही करने की आवश्यकता भरतपुर में भी है।