- Hindi News
- दस्तावेज नहीं देने पर निरस्त हो जाएगा भूखंड आवंटन
दस्तावेज नहीं देने पर निरस्त हो जाएगा भूखंड आवंटन
भरतपुर| नगरसुधार न्यास की ओर से तीन आवासीय योजनाओं की लॉटरी में सफल रहे आवेदकों को 13 दिन में नौ प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। ऐसा नहीं करने पर भूखंड आवंटन निरस्त हो जाएगा। यूआईटी सचिव ने बताया कि बिग्रेडियर घासीराम नगर, विमल कुंज एसपी जेड योजना में 11 फरवरी को भूखंडों की लॉटरी निकाली गई थी, इसमें जो आवेदक सफल रहे हैं। उनको 16 फरवरी से 28 फरवरी तक मूल दस्तावेजों की न्यास में जांच करानी होगी। इसमें शपथ पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, सैनिक, भूतपूर्व सैनिक, सैनिक विधवाओं के लिए आय प्रमाण पत्र, विकलांग प्रमाण पत्र, अधिस्वीकृत पत्रकारों के प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्र देने होंगे।