- Hindi News
- लव लॉक लगाने से रोकने के लिए सरकार ने लगाए ग्लास पैनल
लव लॉक लगाने से रोकने के लिए सरकार ने लगाए ग्लास पैनल
बदलने लगा पोंट डेस आर्ट का रूप
लव लॉक लगाने से रोकने के लिए लकड़ी और कांच के पैनल लगाने का काम शुरू।
1804 में सेइन नदी पर मेटल के ब्रिज बनकर तैयार हुए थे।
1980 में इन पुलों को दोबारा निर्माण कराया गया क्योंकि प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बमबारी के नष्ट हो गए थे।
2 साल पहले दो अमेरिकी स्टूडेंट ने नो लव लॉक कैपेंन शुरू किया था हालांकि कुछ नागरिकों को इस पर आपत्ति है और वे सोशल मीिडया पर कैंपेन चला रहे हैं।
पेरिस | फ्रांसके पेरिस में सेइन नदी पर बने मेटल ब्रिज (पोंट डेस आर्ट) पर लोगों को लव लॉक लगाने से रोकने के लिए लकड़ी और कांच के पैनल लगाने का काम शुरू किया है। जून में िब्रज के रेलिंग का एक हिस्सा गिरने के बाद यह फैसला किया गया है। पोंट डेस आर्ट पर इस प्रयोग के सफल रहने के बाद शहर के दूसरे पुलों पर भी इसे लागू किया जाएगा।
चारगुना से ज्यादा वजन था ग्रिल पर
दुनियाभरके पर्यटकों के सबसे पसंदीदा शहर के पेरिस के विभिन्न पुलों पर 7 लाख से भी ज्यादा लव लॉक लगे हुए हैं। सुरक्षा कारणों से अकेले पोंट डेस आर्ट की 15 ग्रिलों को हटा दिया गया है। इनमें से हर एक ग्रिल पर 500 किलोग्राम से भी ज्यादा भार था जो इनकी क्षमता से 4 गुना से भी ज्यादा था।