- Hindi News
- सजग नागरिकों ने बनाया अपने वार्ड का घोषणा पत्र
सजग नागरिकों ने बनाया अपने वार्ड का घोषणा पत्र
विकास की सकारात्मक सोच से बनेगी स्मार्ट सिटी
रूबरू टीम
नीरज जैन, प्रमोद कल्याण, मेघश्याम पाराशर
कैलाश नवरंग, नरेश पचौरी
पार्षदके साथ जनता का भी विकास के प्रति जागरुक होना आवश्यक है। तभी जाकर सही मायने में स्मार्ट सिटी की कल्पना को साकार किया जा सकता है। स्मार्टवार्ड और स्मार्ट सिटी के लिए शहरवासियों को जागरुक रहने की आवश्यकता है। प्रशासन पर निर्भरता की आदत छोड़कर स्वयं प्लानिंग करनी होगी। अपने मैनेजमेंट से ही समस्याओं का निराकरण करना होगा। तभी स्वच्छ और सुंदर शहर की कल्पना साकार हो सकती है। ये विचार दैनिक भास्कर की ओर से बुधवार को कामसेन धर्मशाला में आयोजित रूबरू कार्यक्रम में जागरुक लोगों ने व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में वार्ड 11, 12, 13, 14, 15 के लोगों ने भाग लिया। लोगों ने शहर में सफाई, नाली, रोडलाइट, सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्याओं को लेकर नगर निगम की उदासीनता पर सवाल खड़े किए।
सड़क के लेबल का ध्यान रखें
कार्यक्रममें मुकेश धनकर ने कहा कि 50 साल में विभाग सड़क बनवाता रहा, लेकिन कभी भी लेबल का ध्यान नहीं रखा गया। पुरानी सड़क को उधेड़कर सड़क बननी चाहिए। लेकिन किसी ने भी इसके बारे में नहीं सोचा। नतीजा यह हुआ कि शहर की दर्जनभर कॉलोनियों दुकानों में बारिश के समय पानी भर जाता है। खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। सड़क तीन फीट नीची बननी चाहिए। इससे पानी भी लोगों के घरों में नहीं जाएगा। इस मामले में विभाग को तालमेल बनाना चाहिए।
नागरिकों के खास सुझाव
>वार्डस्तरपर शिकायत कमेटियों का गठन हो।
>आवारापशुओंको पकड़कर बाहर छोड़ा जाए।
>नियमितसफाईके साथ कचरा पात्र लगाए जाएं।
>पार्षदोंके अधिकार में बढो़तरी की जानी चाहिए।
>पार्षदों पर दबाव बनाने के लिए कमेटी बनें।
>वार्डाें में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।
>नगर निगम के मुताबिक सफाईकर्मी भर्ती करे।
>वार्ड स्तर पर कचरा पात्र लगाए जाएं।
>सड़कों का निर्माण नियमों के अनुसार किया जाए।
>पार्षदों को विकास के लिए कोटा निर्धारित हो।
>सफाई के बाद नालों पर फेरोकवर लगाए जाएं।
>मच्छरों की रोकथाम को दवा का छिड़काव हो।
भरतपुर। दैनिक भास्कर रूबरू कार्यक्रम में शिरकत करते वार्ड संख्या 11, 12, 13, 14 15 के नागरिक।
जनता को सोच समझकर अपने पार्षद का चुनाव करना चाहिए। शहर में विकास के लिए एनसीआर फंड