भरतपुर| बुधवाररात को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की
भरतपुर| बुधवाररात को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। सेवर थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव बांसी के पास रात करीब 7 बजे किसी वाहन की टक्कर में बाइक सवार ओलंदा किरावली जिला आगरा निवासी अजयपाल घायल हो गया था। इसे उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी है।
इसके अलावा रात 9.30 बजे समराया वैर निवासी 16 वर्षीय प्रद्युम्न सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसे परिजन अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रात करीब 11 बजे नगर अस्पताल से रैफर होकर आए दुर्घटना में घायल अज्ञात व्यक्ति ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों घटनाओं में मृत हुए व्यक्तियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। गुरुवार काे तीनों के परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही तीनों के परिजनों से रिर्पोर्ट लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रात को अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत