इंजेक्शन का अभाव, वापिस लौटाया बालक
नगर | ग्रामपंचायत मूंडिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रेबीज के इंजेक्शनों का अभाव होने से मरीज वापिस लौटने को मजबूर हो रहे है। बुधवार को गांव उड़की दल्ला निवासी बीपीएल परिवार सदस्य सैकूल अपने पुत्र सालिम को कुत्ता के काटने पर उपचार के लिए मूंडिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा। जहां नर्सिंग स्टाफ ने सालिम का उपचार किए बगैर उसे रेबीज के इंजेक्शन नहीं होने का हवाला देकर वापिस लौटा दिया। स्वास्थ्य केन्द्र पर दवाओं का अभाव बना हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि विभागीय अधिकारी मरीजों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर अनजान बने हुए है।