पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई के मुद्दे पर पार्षदों ने किया बहिष्कार, नपा की बैठक स्थगित

सफाई के मुद्दे पर पार्षदों ने किया बहिष्कार, नपा की बैठक स्थगित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका की बैठक में पार्षदों ने कस्बे की बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त कर बैठक का बहिष्कार किया। ऐसे में वार्षिक बजट पारित नहीं होने पर साधारण सभा स्थगित कर दी गई।

बुधवार को पालिकाध्यक्ष प्रीती अंबेश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बृजमोहन पण्डा वर्ष 2016-17 के अनुमानित बजट सुनाने लगे तो पार्षद बालमुकंद पलवार, शिवचरण कोली योगेश शर्मा ने गत बैठक की पुष्टि नहीं कराने नदबई रोड स्थित नाले में जमा गंदे पानी की निकासी नहीं होने पर रोष जताते हुए सदन से बहिष्कार किया।

इसी दौरान अन्य पार्षद सफाई रोशनी की व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त कर सदन से बाहर चले गए। सदन में बैठे पालिकाध्यक्ष के पति प्रकाश अंबेश ने सदस्यों से बजट पारित कराने का अनुरोध किया। पार्षद शिवा गजिया ने सदन में पार्षद की जगह परिजनों के बैठने पर आपत्ति की। जबकि हाकमदीन ने इंदिरा सर्किल स्थित ठेली संचालकों द्वारा कचरे को नाले में डालने पर पाबंद करने की बात कही। बाद में 25 में से मात्र 6 पार्षदों की मौजूदगी में वार्षिक बजट पारित कराने पर पालिकाध्यक्ष से कोरम पूर्ति नहीं होने का हवाला दिया। ऐसे में पालिकाध्यक्ष ने साधारण सभा को स्थगित करने की घोषणा की। पार्षदों की सफाई संबंधी शिकायत पर पालिकाध्यक्ष प्रीती अंबेश ने कार्यवाहक सफाई निरीक्षक राकेश शर्मा को हटाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रामअवतार मित्तल, पार्षद बृजेश तिवाडी, किशोर, राजकुमार मिश्रा, बबीता प्रधान, चित्रा सैनी आदि मौजूद थे।

साधारण सभा की बैठक आज

ईओसुरेश चंद शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशों के तहत 15 फरवरी तक बजट भेजना आवश्यक है। ऐसी स्थिति में 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे सभागार में साधारण सभा की बैठक आयोजित की जाएगी।

नगर. साधारण सभा की बैठक में उपस्थित पार्षद।

खबरें और भी हैं...