पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिंडौन सिटी| कोतवालीमें बुधवार को दोपहर हंगामा करने पर दो

हिंडौन सिटी| कोतवालीमें बुधवार को दोपहर हंगामा करने पर दो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी| कोतवालीमें बुधवार को दोपहर हंगामा करने पर दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाओं को शंतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थाने के एएसआई इसरायल खां ने बताया कि क्यारदा कला गांव की जयावती देवी अपने पति की शिकायत करने राजोर निवासी हाल प्रतापनगर जयपुर की साथी महिला भारती जागा के साथ थाने आई थी। इन दोनों महिलाओं ने थाने में आते ही हंगामा शुरू कर दिया। महिला कांस्टेबल संतोष देवी ने हंगामा कर रही दोनों महिलाओं को काबू में किया और शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दाेनों महिलाओं को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने क्यारदा कला के सुरेंद्र जाट कलालपाडा के शौकत खां को भी शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

थाने में हंगामा करने पर दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...