एडीएम ने छात्रावास अधीक्षक अभियंता को थमाए नोटिस
एसडीएमहेमराज परिड़वाल ने उपखण्ड स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने पर सहायक अभियंता जल संसाधन सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के छात्रावास अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए है।
बुधवार को एसडीएम कार्यालय पर बैठक के दौरान सदस्य गोपाल बंसल ने सीकरी स्थित बांग्लादेश मोहल्ला में कीचडय़ुक्त जलापूर्ति होने की शिकायत कर खराब हैण्डपंपों की मरम्मत कराने सीकरी डाबक सड़क मार्ग पर बबूल के पेड़ों को कटवाने की मांग की। जबकि संदीप मदान ने बोरिंग निर्माण के चलते पानी एकत्रित करने को टंकी निर्माण चंबल का पानी शीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही। इसके अलावा पार्षद शमशाद बानो ने वार्ड संख्या दो में पेयजल की समस्या रखी। जिस पर सहायक अभियंता जलदाय ओपी शर्मा ने एक सप्ताह में पेयजल समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में सहायक अभियंता पीडब्लूडी जेपी शर्मा ने बुहापुर गढ़ी, फतेहपुर कलां, द्वारकापुर सुकेती, पडलवास में श्मशान भूमि चारदीवारी निर्माण को लेकर सीमाज्ञान कराने ठेकरी में ग्रामीणों की ओर से इंटरलाकिंग सड़क निर्माण रोकने की शिकायत की।
जबकि पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश अंबेश ने अंबेडकर धर्मशाला से जाटव चौक तक वर्ष 2005 में साढ़े 26 हजार की डिमांड राशि जमा कराने के बावजूद रोड लाइट नहीं लगने की शिकायत की। जबकि सरपंच सुंदर सैनी ने सैमली निवासी भगत पुत्र ग्यारसा का बीपीएल बिजली कनेक्शन कराने की मांग की। जिस पर एसडीएम परिड़वाल ने बिजली निगम के सहायक अभियंता को बिजली समस्याएं निपटाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। लेकिन ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
इस मौके पर तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर, नायब तहसीलदार प्यारेलाल, सुरज्ञान सिंह, सहायक कृषि अधिकारी अनिल गुप्ता, मण्डी सचिव दिलीप सिंह आदि मौजूद थे।
नगर. बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते एसडीएम।