कार्यकर्ताओं ने की रेलवे स्टेशन की सफाई
नगर| भाजयुमोकार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता संघर्ष मिशन के तहत बृज नगर रेलवे स्टेशन पर सफाई की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष तनुज तिवाडी ने यात्रियों से घरों के आसपास सफाई रख पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पौधरोपण को महत्व देने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने नगर स्टेशन परिसर की सफाई कर नलों पर टोटी लगवाई।