पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणित अंग्रेजी में टॉप 10 में भी नहीं भरतपुर जिले के बच्चे

गणित-अंग्रेजी में टॉप-10 में भी नहीं भरतपुर जिले के बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके सरकारी स्कूलों में पांचवीं क्लास में पढ़ने वाले 45 फीसदी से ज्यादा बच्चे गणित अंग्रेजी विषयों में बेहद कमजोर हैं। वे तो गणित का कोई सवाल हल कर पाए और ही अंग्रेजी समझ पाए। मात्र 48.47 प्रतिशत बच्चे गणित में और 42.61 प्रतिशत अंग्रेजी में औसत रहे। गणित में जयपुर जिले का सातवां और अंग्रेजी में 12 वां स्थान रहा। दोनों विषयों में झुंझनूं, सीकर, बीकानेर, गंगानगर, नागौर, बाड़मेर के बच्चे आगे रहे।

प्रदेश में सबसे खराब स्तर बांसवाड़ा जिले के बच्चों का मिला। यह आंकलन हाल के एक सर्वे का है, जिसे राज्य सरकार की ओर से एसआईईआरटी के माध्यम से 4,020 स्कूलों के 26,400 बच्चों पर कराया गया। गणित में सबसे टॉप पर 62.33 प्रतिशत अंक के साथ झुंझुनूं रहा, जबकि अंग्रेजी में सबसे अच्छा प्रदर्शन बाड़मेर 57.45 प्रतिशत का रहा। दोनों ही विषयों में सीकर जिला प्रदेश में दूसरे पायदान पर रहा। बांसवाड़ा को अंग्रेजी में 28.51 तथा गणित में 33.42 प्रतिशत अंक मिले।

जिला गणित अंग्रेजी

झुंझुनूं62.33 57.12

सीकर 60.60 55.33

बीकानेर 58.50 47.92

गंगानगर 57.68 48.95

नागौर 57.15 53.58

बाडमेर 57.01 57.45

जयपुर 55.50 45.22

करौली 55.15 47.19

बारां 53.39 49.67

हनुमानगढ़ 52.93 49.56

जैसलमेर 52.83 44.98

सवाई माधोपुर 52.70 43.66

चित्तौडगढ 52.11 47.47

धौलपुर 51.58 40.50

भरतपुर 51.17 41.02

चूरू 48.06 41.12

जोधपुर 47.22 35.85

जिलागणित अंग्रेजी

बूंदी47.15 39.11

टोंक 47.12 37.62

दौसा 45.88 45.63

कोटा 45.80 40.17

झालावाड़ 45.76 40.79

जालोर 45.10 44.98

अजमेर 44.27 42.06

प्रतापगढ़ 44.10 37.53

उदयपुर 43.11 38.08

सिरोही 42.45 34.65

अलवर 42.20 38.15

डूंगरपुर 40.47 30.48

भीलवाड़ा 40.22 40.25

पाली 37.82 36.18

राजसमंद 37.15 28.64

बांसवाड़ा 33.42 28.51

कुलप्रतिशत 48.47 42.61