पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे 8500 पाकिस्तानी, कश्मीर में सिर्फ 8

प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे 8500 पाकिस्तानी, कश्मीर में सिर्फ 8

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यों में यह है आंकड़ा

देशमें 15 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी अवैध रूप से रह रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि जम्मू कश्मीर जहां सबसे ज्यादा पाकिस्तानी घुसपैठ होती है वहां केवल आठ ही पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से रहने वाले माने जा रहे हैं। जबकि राजस्थान में यह आंकड़ा 8500 माना गया है। ये वे लोग हैं जो वीजा लेकर पाकिस्तान से भारत आए थे और वीजा की समय सीमा खत्म होने के बाद वापस पाकिस्तान नहीं जाकर यहीं रहने लगे। हमारी सरकार और प्रशासन एक साल में महज 58 पाकिस्तानियों को देश से निर्वासित कर पाए हैं। तो स्थानीय पुलिस उनको गिरफ्तार कर निर्वासित करने की कार्रवाई करवा रही है और ही सरकार इस तरफ ध्यान दे रही है। बड़ा सवाल यह भी है कि जब केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास इस तरह की जानकारी उपलब्ध है और राज्यवार आंकड़े भी हैं कि कहां कितने पाकिस्तानी गलत तरीके से रह रहे हैं? तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? जबकि यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है।

राजस्थान में 8500, महाराष्ट्र में 2023, मध्यप्रदेश में 1779, गुजरात में 1694, पश्चिमी बंगाल में 220, उत्तर प्रदेश में 341, हरियाणा में 202, दिल्ली में 151, उत्तराखंड में 94, पंजाब में 81, तमिलनाडु में 42, केरल में 19, अहमदाबाद में 18, जम्मू कश्मीर में आठ, कर्नाटक में पांच,पुडुचेरी आंध्र प्रदेश के में एक एक पाकिस्तानी अवैध तरीके से रह रहे हैं।