- Hindi News
- जलवायु परिवर्तन पर प्रदर्शन में पेरू में हजारों उमड़े
जलवायु परिवर्तन पर प्रदर्शन में पेरू में हजारों उमड़े
आत्मघाती हमले में छह अफगान सैनिकों की मौत
लीमा| जलवायुपरिवर्तन पर त्वरित कार्रवाई और 2050 तक अक्षय ऊर्जा की ओर सौ फीसदी बढ़ने की दिशा में नीति निर्माताओं से कहे जाने की मांग करते हुए पेरू की राजधानी में हजारों लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे। आयोजकों का दावा है कि संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे शहर में प्रदर्शन में करीब 15,000 लोगों ने शिरकत की। प्रदर्शनकारी तेल को जमीन के भीतर रहने दो, हमारे आहार को बचाओ, तंत्र को बदलो पर्यावरण को नहीं, के नारे लगा रहे थे। पिछले साल संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के पहले अमेरिका के मैनहटन में करीब 400,000 लोगों ने पीपुल्स क्लाइमेट मार्च में शिरकत की थी।
प्रदर्शनकारियों में किसान, ट्रेड यूनियन के सदस्य, छात्र और अमेजन के विभिन्न जातीय मूल के लोग शामिल थे।
अवैध खनन, तेल और गैस आदि निकालने के लिए विस्फोटकों के इस्तेमाल से पेरू अमेजन क्षेत्र में जातीय मूल के लोग सीधे तौर प्रभावित हुए हैं। इससे उनकी जमीन बंजर हो रही है और रोजी रोटी पर खतरा मंडरा रहा है।