- Hindi News
- राज्य वुशू चैंपियनशिप में जयपुर ने जीता खिताब
राज्य वुशू चैंपियनशिप में जयपुर ने जीता खिताब
जयपुरने यहां संपन्न राज्य वुशू चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग का खिताब जीत लिया। जूनियर वर्ग में मेजबान श्रीगंगानगर तथा सब-जूनियर वर्ग में कोटा की टीम विजेता रही। गुरुवार को पुरुष वर्ग के 48 किग्रा वर्ग में जोधपुर के रोहित, 52 किग्रा में जोधपुर के रमाकांत, 56 किग्रा में कोटा के रामकरण, 60 किग्रा में जयपुर विश्वजीत, 65 किग्रा में जयपुर के गुरविंदर, 70 किग्रा में जयपुर के मुकेश, 75 किग्रा में जोधपुर के शेहन राम, 80 किग्रा में जयपुर के ओमप्रकाश, 90 किग्रा में जयपुर के योगेश तथा 90 में श्रीगंगानगर के गुरप्रेम पहले स्थान पर रहे।
महिला वर्ग के 32 किग्रा वर्ग में श्रीगंगानगर की हिमानी, 36 किग्रा में उदयपुर की भूमिका प्रथम, 40 किग्रा में जयपुर की ज्योति मान, 44 किग्रा में श्रीगंगानगर की निकिता, 52 किग्रा में जोधपुर की आयुषी, 45 किग्रा में श्रीगंगानगर की महिमा मीना, 48 किग्रा में जयपुर की मेघा जोशी तथा 56 में श्रीगंगानगर की स्वीटी चैंपियन बनीं।
नेशनलगेम्स की पांच सदस्यीय टीम घोषित
पांचफरवरी से केरल में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए राजस्थान टीम का चयन कर लिया है। टीम का शीघ्र ही जयपुर में कैंप लगाया जाएगा। महिला वर्ग में उदयपुर की विनीशा जोशी और श्रीगंगानगर की ममता वर्मा को तथा पुरुष वर्ग में जयपुर के विश्वजीत, सुखविंदर मुकेश चौधरी का चयन हुआ है।